Followers

Showing posts with label Shri Hanuman Ji ki Aarti. Show all posts
Showing posts with label Shri Hanuman Ji ki Aarti. Show all posts

Sunday, 21 December 2025

श्री हनुमान जी की आरती

आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे।
रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी।
संतान के प्रभु सदा सहाई।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारी सिया सुध लाए।।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई।।

लंका जारी असुर संहारे।
सियारामजी के काज संवारे।।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आणि संजीवन प्राण उबारे।।

पैठी पताल तोरि जमकारे।
अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

बाएं भुजा असुर दल मारे।
दाहिने भुजा संतजन तारे।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे।
जै जै जै हनुमान उचारे।।

कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई।
तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

जो हनुमानजी की आरती गावै।
बसी बैकुंठ परमपद पावै।।

आरती कीजे हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।


सियावर रामचंद्र जी की जय ।
पवनसुत हनुमान जी की जय।
बोलो भाई सब संतन की जय।


भजन_ निर्बल होकर कोई जब उन्हें पुकारा है।

निर्बल होकर कोई, जब उन्हें पुकारा है। निर्बल होकर कोई, जब उन्हें पुकारा है। निर्बल होकर कोई, जब उन्हें पुकारा है।  फिर कौन बिगाड़ेगा तेरा रा...